Hathras Stampede : इस नेता ने CM योगी को लिखी चिट्ठी, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ मामले को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी के माध्यम से कांग्रेस नेता ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है। गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जानकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया। इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *