Truck और Car की भीषण टक्कर, 6 की मौ’त

बीकानेर : गत रात भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बीकानेर से 100 किमी दूर महाजन थाना क्षेत्र में हुई। सभी मृतक कार में सवार थे। मरने वाले सभी लोग हरियाणा के डबवाली के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के डबवाली से बीकानेर जा रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई।  कार से दो लोग उछल कर सड़क पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार को काटकर शव बाहर निकाले गए।

एसएचओ कश्यप सिंह ने बताया कि डबवाली से कार में महिलाओं और बच्चों समेत छह लोग बीकानेर जा रहे थे। कार को काटकर बड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *