सड़क निर्माण का विरोध कर रही महिला को जिंदा गाड़ने की कोशिश, देखें वीडियो

रिवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले एक महिला को जिंदा गाड़ने की कोशिश करने की वीडिय़ो सामने आई। जानकारी के अमुसार बताया जा रहा है कि ये महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण का विरोध कर रही थीं। हालांकि समय रहते दोनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस छानबीन कर तीन लोगों पार मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ये घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव की की बताई जा रही है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपियों ने डंपर से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससे एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई। बाद में फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। एक महिला बेहोश हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *