किस उम्र के हिसाब से कितना सोना जरूरी? जानें सेहत पर क्या पड़ता है असर…

Written by

in

Health Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिस तरह भोजन, पानी की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह नींद भी हमारे शरीर के लिए जरूरी होती है। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों का चैन छीन सा लिया है। दिनभर लगातार काम के कारण तनाव का सीधा असर रात की नींद पर पड़ता है। नींद की रुटीन टूटने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने का जोखिम बढ़ता नजर आने लगता है। इसी वजह से डॉक्टर भी पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य, बल्कि शारीरिक लाभ भी बेहतर होगा। लेकिन, रोजाना किस उम्र के व्यक्ति को कितना सोना जरूरी है।

पर्याप्त नींद क्यों है जरूरी

आजकल के समय में कई लोग तनाव दूर करने के लिए रात में मोबाइल, टीवी या सिनेमा देखते हैं या तो कई लोग दुनियादारी की चिंता में रात की नींद से हाथ धो बैठे हैं। जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर नजर आता रहता है। NSF की रिपोर्ट के मुताबिक, हमेशा सेहतमंद रहने के लिए कम से कम व्यक्ति को 7 घंटे की रात की नींद जरूरी है। हालांकि, बेहतर हेल्‍थ और ग्रोथ के लिए हर उम्र के लोगों की नींद लेने का समय बदलता रहता है। हर उम्र के लोगों के लिए नींद का अलग पैमाना है। इसके लिए, आप अपनी नींद की अवधि दो चरणों में यानी दिन-रात के आधार पर बांट सकते हैं।

आखिर उम्र के हिसाब कितना सोना चाहिए-

  • 4 से 12 माह के बच्‍चे- 12 से 16 घंटे
  • 1 से 2 साल के बच्‍चे- 11 से 14 घंटे
  • 3 से 5 साल के बच्चे 11 से 14 घंटे
  • 6 से 12 साल के बच्‍चे- 9 से 12 घंटे
  • 13 से 18 साल के बच्चे- 8 से 10 घंटे
  • 18 साल के बाद- कम से कम 7 घंटे
  • 60 साल के बाद- 8 घंटे यानी 1 घंटे की नींद बढ़ सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *