Chandigarh-Shimla फोरलेन पर अखबार ले जा रही गाड़ी पर गिरे पत्थर; एक की मौत, 2 घायल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दत्यार के समीप पहाड़ी से पत्थर अखबार लेकर आ रही गाड़ी पर गिर गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का ईएसआई अस्पताल परवाणू में भर्ती करवाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चालक देवराज निवासी पंजाब को परवाणू से पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ है और घटना की सूचना सुखविंदर नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी।वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पीबी 08CP-9686 नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी अखबार लेकर बीती रात चंडीगढ़ से आ रही थी।

परवाणू के आई लव हिमाचल पार्क के समीप पहाड़ी से अचानक लैंडस्लाइड हुआ और गाड़ी पर पत्थर गिर गए। वहीं, पत्थरों के गिरने से एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई जिस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। पत्थरों को हटाने का काम जारी है। हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *