Punjab: पुल पार कर रही कार नहर में गिरी, देखें वीडियो

Written by

in

नवांशहरः शहर के शाहबाजपुर बिस्त दोआब नहर पुल को पार कर रही बोलेरो कार के नहर में गिरने की खबर सामने आई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानी मुक्सान की खबर सामने नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लोगों ने नहर में एक सफेद रंग की गाड़ी को गिरा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और लोगों की मदद से गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बोलेरो गाड़ी में 2 से 3 लोग सवार थे, जिन्होंने गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। पुलिस द्वारा मामले को ध्यान में लेते हुए गाड़ी के नहर में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *