punjab : झूला झूलते समय नाबालिग के साथ हुआ हादसा, मौत, देखें वीडियो

लुधियाना : नाबालिग की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीज के त्यौहार के मौके घर पर झूला लगाया हुआ था। इसी दौरान झूला झुलते समय उसका दुपट्टा गले में फंस गया। जिससे दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। नाबालिग की पहचान मीनाक्षी(11) के तौर पर हुई है। मीनाक्षी गुरु नानक खालसा गर्ल सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा है। वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। हादसे के समय मीनाक्षी की छोटी बहन और भाई ही घर पर थे। बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिवार के सोंप दिया जाएगा। मीनाक्षी के पिता लखनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उत्तराखंड के रहने वाले है। लुधियाना में वह मॉडल टाउन इलाके में रहते है। लखनलाल ने बताया कि वह तीज का सामान लेने पत्नी के साथ मार्केट गया हुआ था। जब वह घर वापस लौटे तो बच्ची जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृतक घेषित कर दिया। जांच अधिकारी सीनियर कांस्टेबल गुरमुख सिंह ने कहा कि बच्ची मीनाक्षी के पिता लखन लाल एक ढाबा में तंदूर पर काम करते है। वह तीन भाई-बहनों में से सबसे बड़ी थी। मॉडल टाउन में परिवार किराए के मकान में रहता है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने छत में झूला डाला हुआ था। झूला झुलते समय दुपट्टा अचानक उसके गले में फंस गया। जिससे उसका दम घुट गया। परिवार मुताबिक जब वह मौके पर पहुंचे तो बच्ची का गला फंदे में फंसा हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए गए है और बच्ची का पोस्टमार्टम करवा शव का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *