फर्जी Ayushman Cards की पहचान, अस्पतालों को नोटिस जारी कर सकती है ED

शिमलाः निजी अस्पतालों को ईडी जल्द ही नोटिस जारी कर सकती है। जांच में सामने आ रहा है कि ईडी ने छानबीन के दौरान 373 फर्जी आयुष्मान कार्डों की पहचान की है। जिसकों लेकर इन अस्पतालों को तलब किया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। इसी कड़ी में अब जांच एजैंसी सभी को बारी-बारी नोटिस भेजेगी।

उक्त आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को दिए गए उपचार के नाम पर सरकार से प्रतिपूर्ति के लिए लगभग 40.68 लाख का दावा किया गया था। मामले की तह तक जाने के लिए जांच एजैंसी निजी अस्पताल व उनके प्रबंधकों के बैंक खातों का भी रिकार्ड खंगाल रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड से निजी अस्पतालों के रिकार्ड की जांच-पड़ताल की जा रही है।

ईडी ने बीते दिनों दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में 20 स्थानों पर छापेमारी की थी। इसमें 88 लाख रुपए नकद, चार बैंक लॉकर और 140 संबंधित बैंक खाते जब्त किए थे। इसके अलावा अचल और चल संपत्तियों, खातों की पुस्तकों और अन्य दस्तावेजों के अलावा मोबाइल फोन/आईपैड, हार्ड डिस्क और पैन ड्राइव जब्त किए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *