Punjab News: High Court में आज पेश हो सकते हैं Pratap Bajwa

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब में 50 ग्रेनेड आने के बयान को लेकर कानूनी उलझनों में फंसे कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को पिछली दिनी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक उनकी गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाई थी। आज आदेशों का अंतिम दिन है। जिसके बाद आज प्रताप सिंह बाजवा दोबारा चंडीगढ़ हाईकोर्ट में पेश हो सकेत है। जहां इस मामले में नए आदेश आ सकते है। जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने बाजवा को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि प्रताप बाजवा ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते पंजाब पुलिस को जांच जारी रखने के भी निर्देश दिए थे। इस बीच विपक्ष के नेता को भी जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *