Punjab News: अमेरिका से बैठकर हो रही थी हथियारों की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी के निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है।

मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अमेरिका से बैठकर चलाए जा रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भांडा फोड़ किया है। डीजीपी यादव ने कहा कि गुरी वह गुरलाल सिंह और विपुल शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था। दोनों वर्तमान में USA में रह रहे हैं, जो इस नेटवर्क के प्रमुख संचालक हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गुरविंदर सिंह, हरदीप सिंह का साला है। जो एक बड़े ड्रग तस्कर गिरोह को चलाता था। 2020 के STF मामले में गिरफ्तार होने के बाद 2022 में USA भाग गया था। इसे लेकर पुलिस द्वारा अमृतसर एसएसओसी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *