जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उनका भाई सज्जन सिंह पिछले करीब 2-3 साल से सीकर में कोचिंग में गार्ड की नौकरी कर रहा था। रविवार रात को वह ड्यूटी पर आया था। इसके बाद कोचिंग स्टाफ ने किसी काम से सज्जन सिंह को बाहर भेज दिया, जब वह वापस लौट रहा था तो कोचिंग के गेट के सामने ही डिवाइडर से बाइक को घूमाते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी ड्राइवर वहां से फरार हो गया। इलाज के लिए सज्जन सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पिछले करीब 24 घंटे से सज्जन सिंह के परिजन 50 लाख के मुआवजे की मांग को लेकर कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे हैं, जिनका कहना है कि कोचिंग के काम के कारण ही सज्जन सिंह बाहर गया था। ऐसे में परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। मृतक सज्जन सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उनके 3 बेटे हैं जो स्कूल में पढ़ाई करते हैं। परिवारजनों का कहना है कि मामले में कोचिंग प्रशासन और जिला प्रशासन वार्ता करके मुआवजा दिलवाए। अन्यथा वह शव नहीं लेंगे और अपना धरना जारी रखेंगे।#CoachingCenter के #Guard को तेज रफ्तार कार ने कुच*ला, गुस्साए परिजन धरने पर बैठे NEWS: https://t.co/et5PzlsAJa pic.twitter.com/9UjRb8RFR8
— Encounter India (@Encounter_India) April 22, 2025
Coaching Center के Guard को तेज रफ्तार कार ने कुचला, गुस्साए परिजन धरने पर बैठे, देखें वीडियो

सीकरः उद्योग नगर इलाके में तेज रफ्तार कार द्वारा आकाश मेडिकल आईआईटी-जेईई फाउंडेशन यूनिट में कार्यरत गार्ड सज्जन सिंह को टक्कर मार दी। घटना में सज्जन सिंह की मौत हो गई है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें तेज रफ्तार कार सज्जन सिंह की बाइक को टक्कर मारती साफ दिखाई दे रही है।
Leave a Reply