कुत्तों का आतंक जारी, 6वीं की छात्रा का खा गए कान, लगे 70 टांके

Written by

in

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां कुत्तों के आंतक से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के मीणापुरा गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बालिका पर कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान बच्ची ट्यूशन से पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान 7 से 10 कुत्तों ने अचानक बच्ची पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं बच्ची की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे माता-पिता और ग्रामीण दौड़े। तब तक कुत्तों ने बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घायल बच्ची की पहचान पायल के रूप में हुई है। पिता ने कहा कि करीब 1 से डेढ़ मिनट तक कुत्ते बेटी को नोंचते रहे। लगभग शरीर का ऐसा कोई भाग नही है, जिसपर कुत्ते के काटने का निशान नहीं हो। हमले में पायल का एक कान पूरी तरह से कुत्ते खा गए। जबकि दूसरा कान कुत्तों ने आधा चबा डाला। उसके पूरे शरीर पर करीब 50 से अधिक जगह काटने के निशान हैं और डॉक्टरों ने उसे 70 से अधिक टांके लगाए हैं।

अलवर जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। डॉक्टर विवेक सैनी ने बताया कि यह अब तक का सबसे भयावह डॉग बाइट केस है। खासकर किशोर अवस्था की बालिका के लिए उसके चेहरे, पीठ, कुल्हे और जांघों पर गंभीर चोटें हैं। पीड़िता के पिता मनोहरलाल और मां कांता देवी मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि गांव में पहले भी कुत्तों के हमले के मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार पायल को पूरी तरह स्वस्थ होने में लगभग 6 महीने का समय लग सकता है। यह घटना लोगों के लिए एक बड़ा सबक है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *