विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हिमोत्कर्ष संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन

ऊनासुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुधवार को संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब ने 97 वर्षीय बजुर्ग महिला सहित तीन वरिष्ठ नागरिकों को समाज में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इन्नर व्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि विश्व भर में वृद्व व्यक्तियो के सामने आनी वाली चुनौतियों व मुददों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष इस दिवस को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेहत में गिरावट व बुजुर्गो के साथ दुव्र्यवहार जैसे मसलों पर सिविल सोसाईटी का ध्यान आकर्षित कर इसके समाधान के लिए प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर है,जिन्होंने अपना जीवन समाज के उत्थान व विकास के लिए लगाया है। उनके अनुभवों का लाभ हमारी आने वाली पीढिय़ा व युवाओं को लगातार मिलता है।

उन्होंने कहा कि हमे अपने माता-पिता व बजुर्गो का ध्यान रखना चाहिए तथा उनके साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करना चाहिए। क्लब की सचिव शोभा सोनी ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनकी बेहतर ढंग से देखभाल सुनिश्चित करने का भी आहवान किया। कार्यक्रम को क्लब की पूर्व प्रधान जतिंद्र कौर व अमरजीत बबली ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर क्लब प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,पूर्व प्रधान सुमन पुरी,तेजिंद्र कौर,मीरा मेहता,अमरजीत बबली,सुनीता शर्मा, हिमोत्कर्ष प्रदेश महासचिव यशपाल ठाकुर,संस्थान की उपप्रधानाचार्य रंजु,प्रशिक्षिका मीना ठाकुर,निशा,सोनिया,कमला व संस्थान की छात्राएं उपस्थित थी।

यह हुए सम्मानित ऊना के वार्ड एक प्रेम नगर की 97 वर्षीय प्रीतो देवी पत्नि स्वर्गीय खुशी राम को इस आयु में भी सक्रिय जीवन जीकर अन्य लोगों के लिए मिसाल बनने,बंगाणा उपमंडल के पलाहटा गांव के 80 वर्षीय पूर्व नौसैनिक डा.बलदेव डोगरा को उम्र के इस पड़ाव में भी प्राकृतिक चिक्तिसक व योग प्रशिक्षक के रूप में समाज को अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान करने व जिला में नशे के विरूद अभियान छेडऩे,1965 व 1971 के भारत-पाक युद्वों में सक्रिय रूप से भाग ले चुके हरोली उपमंडल के बढेड़ा गांव के 80 वर्षीय पूर्व वायु सैनिक गुुलजारी लाल को सेना व सहकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए इन्नर व्हील क्लब ने उत्कृष्ट वरिष्ठ नागरिक सम्मान से अलंकृत किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *