Punjab News: क्लब के चुनाव रद्द करने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसरः हेरिटेज क्लब के चुनाव रद्द होने को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति प्रशासन के खिलाफ आज सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि अमृतसर हेरिटेज क्लब के चुनाव आज ही करवाए जाएं, जिसे प्रशासन की ओर से मौके पर ही रद्द कर दिया गया। क्लब के सदस्यों की ओर से माल रोड पर धरना लगाया गया है और लगातार नारेबाजी की जा रही है कि आज ही चुनाव करवाए जाएं।


क्लब के सदस्यों ने बताया कि कोर्ट की दखल अंदाजी के बाद 16 सालों के बाद चुनाव करवाए जा रहे थे। चुनाव करवाने के लिए सदस्यों ने अपने ड्यूज भी क्लीयर करवा दिए और क्लब को तकरीबन पिछले दिनों में 72 लाख रुपए इकट्ठे हुए हैं लेकिन मौके पर यह कहकर चुनाव रद्द कर दिए गए कि कोरम पूरा नहीं है।

सुबह चुनाव के लिए सदस्य पहुंचना शुरु हो गए थे। सुबह कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई थी जिसके बाद सदस्य कुछ लेट पहुंचे। 10 से 12 बजे तक पहुंचने का समय नोटिस बोर्ड पर लिखा था लेकिन सदस्यों का कहना है कि उससे पहले ही 11.30 बजे तक रजिस्टर को उठा दिया गया और अनाउंस कर दिया गया कि चुनाव रद्द किए जाते हैं। जिसके बाद सभी सदस्य भड़क गए और अब सड़कों पर खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। सदस्यों का आरोप है कि प्रशासन मिलीभगत से चुनाव नहीं करवाना चाहता, इसीलिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

बता दें कि, हेरीटेज क्लब में 14 सालों के बाद चुनाव करवाए जा रहे थे। जिसके लिए 650 सदस्यों ने अपने डयूज़ क्लीयर कर दिए थे, जबकि 794 सदस्यों के ड्यूज अभी भी पेंडिंग थे। जिनके ड्यूज़ क्लीयर होंगे वही वोट का हकदार होगा। चुनावों के लिए रोहित लखपाल और विजय ढींगरा ग्रुप दोनों आमने सामने थे, लेकिन अब दोनों गुट प्रशासन के खिलाफ एक साथ हो गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *