Punjab News: घर की छत गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 3 घायल

बरनालाः पंजाब में बारिश के चलते कई जगह हादसे होने के मामले सामने आए है। दरअसल, हाल ही में रूपनगर के गांव परोजपुर में घर की छत गिरने से व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई थी। वहीं अब बरनाला में बारिश ने एक गरीब परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि घर की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।

इस घटना में माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान 12 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। छत गिरने की जानकारी जब पड़ोसियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी मशक्कत से घर के सदस्यों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जब बच्चे को बाहर निकाला गया तो वह मृत पाया गया।

परिजनों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण छत गिर गई। उन्होंने बताया कि छत गिरने से जहां परिवार के सदस्य घायल हो गए, वहीं उनके घर का सारा सामान भी टूट गया। उन्होंने सरकार से परिवार को मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *