पति को सोता छोड़ गहने और नगदी लेकर प्रेमी संग पत्नी फरार

Written by

in

बेतियाः वेस्ट चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से हैरान जनक खबर सामने आई है। जहां गांव की महिला पति को चारपाई पर सोता हुआ छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अगली सुबह जब पति उठा तो देखा कि पत्नी गायब थी। वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए नकद भी अपने साथ ले गई है। घटना की शिकायत ने पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने लौरिया के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव में पति को बिस्तर पर सोता छोड़कर पत्नी फरार हो गई। अगले दिन सुबह पति की नींद खुली तो पत्नी गायब थी। वह अपने साथ घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण और 1 लाख रुपये नकदी भी ले गई है। मामले में पति ने शिकारपुरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, पति ने लौरिया थाना क्षेत्र के गोखुला निवासी एक युवक पर पत्नी का अपहरण का आरोप लगाया है। लौरिया थाना क्षेत्र के गोखुला निवासी प्रभु राम पर पत्नी का अपहरण का आरोप लगाया है। कहा है कि पूर्व में भी आरोपी प्रभु राम बहला-फुसलाकर उसकी पत्नी को लेकर भागा था। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *