Punjab News: DC Office के पास ढाबे पर सेहत विभाग की दबिश, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के डीसी दफ्तर के पास ढाबे पर सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी गई। दरअसल, शिकायत मिलने पर आज सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी है। मामले की जानकारी देते हुए सेहत विभाग की डीएचओ डॉक्टर अमरजीत कौर ने बताया कि उन्हें ढाबे को लेकर शिकायत मिली थी।

जिसके चलते आज उनकी टीम ढाबे में पहुंची। इस दौरान टीम द्वारा पनीर और दही के सैंपल लिए गए। वहीं विभाग की दबिश के दौरान ढाबा मालिक सहित अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। डीएचओ ने कहाकि सैंपल भरकर टैस्ट के लिए लैब में भेजे जाएंगे। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ढाबे के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *