Punjab: RAKH BAGH PARK में फंसा झूला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के राख बाग पार्क में उस समय माहौल तनावपुर्ण हो गया जब वहां का झुला चलते-चलते अचानक फंस गया। जिसके कारण उस झूले पर बैंठे बच्चों के परिजानों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इस घटना में गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ। बढ़ते विवाद को देखते हुए पार्क के प्रबंधकों ने आकर माहोल को शांत किया। इस घटना की एक विडियो भी सामने आई है।

आपको बता दें कि राख बाग पार्क लुधियाना का एक मशहूर ओर लोकप्रिय मनोरंजन स्थल है। यहां लोग अपने परिवार ओर बच्चों के साथ मनोरंजन के लिए आते हैं। पार्क में हुई इस घटना से वहां आए लोगों में ड़र का माहौल पैदा हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *