“Jai Shri Ram” नहीं बोलने पर नाबालिग को जडे थप्पड़, वीडियो वायरल

Written by

in

चंडीगढ़ः पहलगाम में आतंकी घटना को लेकर देश भर में रोष पाया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर हिंदू मुस्लिम धर्म जहां एक साथ दिखाई दे रहा है, वहीं कुछ जगह पर दोनों धर्म में विवाद की घटनाएं भी सामने आ रही है। वहीं इंदिरा कॉलोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक मुस्लिम नाबालिग से जय श्री राम बोलने को कहा गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने बोलने से मना कर दिया। जिसके बाद उसे थप्पड़ मारे गए। कहा जा रहा है कि थप्पड़ मारने वाले भी नाबालिग है। आईटी पार्क थाना क्षेत्र में जय श्री राम नहीं बोलने पर नाबालिग को पीटने को लेकर मामला दर्ज किया गया। वीडियो के अनुसार जय श्री राम नहीं बोलने पर उन्होंने अल्ला बोलने के लिए कहा, लेकिन पीड़िता ने नहीं बोला। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारते हुए पीट दिया। इसका पता जैसे ही पीड़ित बच्चों के परिवार और उसके रिश्तेदार को लगा तो उन्होंने घटना का विरोध करना शुरू कर दिया। पीड़ित बच्चों के साथ समुदाय विशेष के लोग बड़ी तादात में आई.टी. पार्क थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की जांच की जा रही है, जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *