सड़क हादसे मेें 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Written by

in

नई दिल्ली : शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे मेें 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। यह हादसा महादेव चौक पर तड़के चार बजे हुआ। मृतकों की पहचान सुभाष और संजय निवासी प्रेम नगर के तौर पर हुई है और घायल की पहचान आकाश के तौर पर हुई है।

घायल को अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक संजय पढ़ाई करता था। सुभाष पीरागढ़ी स्थित एक निजी कंपनी नौकरी करता था। जानकारी के अनुसार देर रात कुरड़ी के प्रेम नगर से तीन बाइक पर सवार होकर करीब पांच से छह युवक पराठे खाने के लिए निकले थे।

लौटते समय महादेव चौक के पास यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और मामले की जांच मेें जुट गई है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।  फिलहाल हादसे का कारण पता नही चल पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *