Punjab News: चौकीदार ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बनाया हवस का शिकार

Written by

in

लुधियानाः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ रोड पर जमालपुर में स्थित ब्रेल भवन के विशेष बच्चों के साथ चौकीदार द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी चौकीदार पिछले 1 साल से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। नवम्बर 2024 में एक बच्चे ने शोषण के बारे में वार्डन को बताया। इसके बाद सुपरिंटैंडैंट द्वारा उच्चधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। डेढ़ महीने की जांच के बाद आरोपी चौकीदार के खिलाफ शिकायत थाना जमालपुर थाने में दी गई।

फिलहाल थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह (30) के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक कुल 3 बच्चों के साथ कुकर्म होने की बात कही जा रही है, परंतु प्रबंधन द्वारा पुलिस के पास दी गई शिकायत के आधार सिर्फ एक ही बच्चे से कुकर्म का केस दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उनको दी शिकायत में सुपरिटैंडैंट अमनदीप सिंह बल ने लिखवाया है कि 15 साल के मानसिक रूप से दिव्यांग लड़के के साथ कुकर्म किया गया है। 24 नवम्बर को बच्चे ने अपने साथ हो रहे शोषण के बारे में वार्डन को बताया तो इस मामले की पहले उनके द्वारा खुद जांच करवाई गई। जब आरोप सही पाए गए तो पुलिस के पास मामला पहुंचा। आरोपी प्रभजोत सिंह पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस अन्य मामलों को लेकर अभी जांच कर रही है। तत्थ सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *