अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

Written by

in

शिवपुरीः जिले में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी मुताबिक, सेसाई गांव निवासी सनीदेवल प्रजापति और सतनवाड़ा निवासी नरेश प्रजापति बाइक से घर जा रहे थे। दोनों रिश्ते में मामा भांजा है। दोनों की बाइक को गिलगवां के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मामा सनीदेवल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजा नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल को कोलारस अस्पताल ले जाया गया।

यहां पर गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है। मृतक सनीदेवल प्रजापति 6 बहनों का इकलौता भाई था, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *