Punjab News : तेज रफ्तार Bus की चपेट में आई महिला, मौ’त, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना : बस की चपेट मेें आने से महिला की मौत की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान मुनी मिश्रा(58) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मुनी बस ने अपने चपेट में ले लिया। महिला की लात बुरी तरह से टूट गई। जानकारी अनुसार बस के टायर शरीर के ऊपर गुजर जाने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गई। खून से लथपथ महिला को जब सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और महिला का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सोंप दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मुनी पिछले 30 साल से वह ताजपुर रोड के न्यू पुनीत नगर में रह रही है।

मृतक महिला के बेटे आकाश मिश्रा ने कहा कि उसके पिता हरिशंकर मिश्रा अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है। उसके पिता का घर फोन आया और मां मुनी से कहा कि वह चाय लेकर अस्पताल आ जाए। मुनी पति के साथ चाय पीकर वापिस घर लौट रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर मेन चौक नाला के पास तेज रफ्तार बस ने उसकी मां मुनी को टक्कर मारी। हादसे की बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में जब मुनी मिश्रा को अस्पताल लाया गया,जहां उनकी मौत हो गई। आकाश ने कहा कि वह दो भाई बहन है।

उसका परिवार पिछले 30 साल से लुधियाना में रहता है। जांच अधिकारी हरजीत सिहं ने बताया कि एक महिला ट्रांसपोर्ट नगर से अपने घर ताजपुर रोड पर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उक्त महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की दोनों टांगे टूट गई। महिला को सिविल अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *