थाने में शराब पार्टी SHO को पड़ी भारी, प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

Written by

in

जहानाबादः जब कानून की रक्षा के लिए लगाए गए प्रतिबंध खुद रक्षा करने वाले ही तोड़ने लगें तो उन पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करता है। ऐसा ही मामला बिहार के जहानाबाद जिले से सामने आया है जहां, थाने के अंदर कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। बिहार में अप्रैल 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब की बिक्री और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध है।

पुलिस निरीक्षक फकीरा प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह सिकरिया पुलिस थाना में बतौर थाना प्रभारी (एसएचओ) तैनात थे। जिला पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, निरीक्षक यादव को थाने में शराब पीने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निलंबित किया गया। वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि की गई और मामले की आगे की जांच के आदेश दिए गए थे।

जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर यादव को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।” इसमें कहा गया है, कि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है। यह एक गंभीर मामला है और राज्य के शराबबंदी कानून का उल्लंघन भी है। जिस पर उन पर कार्रवाई की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *