IPL 2025 की तारीख का हुआ ऐलान !

Written by

in

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 सीजन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। टूर्नामेंट किस तारीख से शुरू होने वाला है, इसका पता चल गया है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 12 जनवरी (रविवार) को इस बात का खुलासा किया है।

राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 21 मार्च से होगा। यानी इस दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। दरअसल, रविवार को बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (AGM) हुई। इसी दौरान यह फैसला लिया गया है।

राजीव शुक्ला ने बताया है कि मीटिंग में एक ही बड़ा मुद्दा था, वो कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन था। उन्होंने बताया कि WPL (महिला प्रीमियर लीग) के वेन्यू भी स्पष्ट हैं, जिसका ऐलान जल्द होगा। IPL कमीश्नर की नियुक्ति भी एक साल के लिए कर दी गई है।

बता दें कि देवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव बने हैं। जबकि प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्याक्ष चुने गए। दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। 1 दिसंबर को जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) चेयरमैन का पद संभालने के बाद सैकिया BCCI के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें फुलटाइम जिम्मेदारी मिल गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *