Punjab News : कांग्रेस नेता के बेटे सहित 2 गिरफ्तार, नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद

Written by

in

लुधियाना : पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के बेटा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान शहनाज सिंह निवासी इंदरा कॉलोनी रेलवे स्टेशन मुल्लापुर, राहुल गोस्वामी निवासी लिंक रोड मुल्लापुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर श्मशान घाट में छापेमारी कर दोनों आरोपियों शहनाज सिंह और राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

 आरोपियों से 800 नशीले कैप्सूल और 100 नशे की गोलियों बरामद की है। एसआई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव बडैंच से गांव चक्क कलां रोड स्थित श्मशान घाट में कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी एक नीली गाड़ी में बैठकर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार शहनाज कुछ समय पहले ही एक अन्य नशे के मामले में जमानत पर छूटा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *