Punjab News: दोस्त के साथ लोहड़ी मनाने आया युवक, मौत

Written by

in

लुधियानाः जिले में लोहड़ी मनाने आए हरियाणा के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रही है कि दोपहर 1 बजे के करीब जब ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो 100 मीटर ही चला तो उसके सीने में दर्द उठी। जिसके बाद युवक ने अपने दोस्त को बताया।

बताया जा रहा है कि जिसके बाद वह बेहोश हो गया, और इलाज के लिए किसी निजी क्लिनिक पर ले गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान चिराग (24) वासी हरियाणा के हांसी के रूप में हुई है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने पर शव उनके हवाले किया जाएगा।

जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह धूरी के रहने वाले है। चिराग हांसी से मेरी बुआ के बेटों के साथ धूरी आया था। चिराग लुधियाना में लोहड़ी मनाने आया था। इस कारण वह बीती रात धूरी रुक गया। आज सुबह जब चिराग के साथ सभी दोस्त इक्ट्ठे लुधियाना आए थे। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन से उतरे तो कुछ दूरी पर जाकर चिराग ने कहा कि छाती में दर्द हो रहा है। इसे मैडिसिन दिलवाई लेकिन उसके सीने में दर्द तेज होने लगा। जिसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। सिविल अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने बताया कि चिराग की मौत हो गई है। चिराग के जब छाती में दर्द हुआ था तो उसने बताया कि पहले भी 2 बार उसे अटैक आ चुका है। अब उसे ये तीसरी बार अटैक आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *