पालकवाह में पंचायत घर में आग लगी, सामान जलकर राख

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पालकवाह के पंचायत घर में त्रैमासिक बैठक थी । इस दौरान एक कमरे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि साथ में अन्य दो कमरों में भी उसकी पहुंच आसानी से हो गई जिस कारण पूरा पंचायत घर जलकर राख हो गया, जिसके अंदर फ्रिज, एसी, गोदरेज अलमारी , इंडक्शन अन्य सरकारी मशीनरी सब जलकर राख हो गया । पुलिस थाना हरोली और दमकल विभाग में सूचना दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंच जांच शुरू की।

एक अनुमान के मुताबिक लगभग 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सौभाग्य वश ,किसी भी व्यक्ति को या किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर मौके का मुआयना कर लिया है तथा नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *