चलती Train से बदमाशों ने युवती को दिया धक्का, गंभीर जख्मी

Written by

in

आराः एक लड़की को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। जिसमें बदमाशों ने पहले लड़की का मोबाइल छीना, फिर लड़की को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। लड़की के सिर, सीने और पीठ में गंभीर चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि लड़की ने मोबाइल छीनने के दौरान बदमाशों का विरोध किया था।

इससे नाराज होकर उन्होंने उसे धक्का दे दिया। लड़की 20 मिनट पर रेलवे ट्रक पर पड़ी रही। डायल 112 की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर, एडिशनल SP प्रशांत कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अली हसन अस्पताल पहुंचे। पीड़िता से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली है।

पीड़िता की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कामेश्वर सिंह की बेटी तनु कुमारी (20) के तौर पर हुई। तनु के भाई शशि रंजन कुमार ने बताया कि ‘चेहरे के लिए होम्योपैथी दवा लेने के लिए बहन आरा जा रही थी। पश्चिमी ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *