अब India का Pakistani News Portals के खिलाफ सख्त एक्शन, की ये कार्रवाई

Written by

in

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं भारत सरकार द्वारा आए दिन पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसी के चलते अब भारत ने पाकिस्तान के मीडिया चैनल को लेकर एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने 2 न्यूज पोर्टल्स बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ अपनाए गए आक्रामक रवैये का हिस्सा है।

बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए भारत द्वारा उसके अहंकार को लगातार तोड़ने की कोशिश की जा रही है। भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान के नेता लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं लेकिन भारत के एक्शन से पाकिस्तान घबराया हुआ है और उसे भारत के आक्रमण का डर सता रहा है। इस बीच भारत, तमाम तरह के बैन पाकिस्तान के खिलाफ लगा रहा है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीटीआई के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ यह एक्शन लिया था। इन दोनों ही नेताओं के एक्स अकाउंट पर भारत ने रोक लगा दी थी।

इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया था। ख्वाजा आसिफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे थे। यहां तक की उन्होंने भारत पर परमाणु हमले तक की धमकी दी थी। इससे पहले भारत, पाकिस्तान के प्रमुख YouTube चैनलों में से डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, अमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी,मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा समेत क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी बैन कर चुका है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *