Punjab News: STF टीम पर नशा तस्करों ने किया हमला, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः तलवंडी साबो के गांव तियोणा पुजारियां में पुलिस पार्टी (एसटीएफ) पर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। इस दौरान 2 पुलिस कर्मी और एक व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि एसटीएफ की तरफ से साढ़े 12 नशे की समगलिंग को लेकर नाका लगाया था। इस दौरान सिंहपुरा की तरफ से 2 कारें आई। दोनों गाड़ी में 9 से 10 लोग बैठे हुए थे। जिन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने जान से मार देने की नीयत से गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। किसी तरह एएसआई मेजर सिंह और कांस्टेबल जगसीर सिंह ने किसी तरह साइड होकर जान बचाई।

इस दौरान आरोपियों ने ईटें-पत्थरों हमला शुरू कर दिया। जिससे एएसआई मेजर सिंह, कांस्टेबल जगसीर सिंह और एक समाज सेवक जख्मी हुआ है। आरोपियों के पास हथियार भी थे। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जश्नप्री सिंह औऱ हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ 4 आरोपी नामजद किए और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *