Punjab News: India-Pak तनाव के बीच श्री करतारपुर कोरिडोर की तीर्थयात्रा बंद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ सभी समझौते रद्द कर दिए और सभी मार्ग बंद कर दिए, लेकिन गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जी की तीर्थयात्रा जारी रही थी। लेकन अब अगले आदेशों तक यात्रा बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लगातार दूसरे दिन 475 तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने की मंजूरी दी गई थी, जिनमें से 195 तीर्थयात्री पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि वापस लौटने पर हमने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाकर सरबत के भले की प्रार्थना की और कहा कि बाबा नानक दोनों देशों के बीच जो तनाव बढ़ गया है, उसे खत्म करें और दोनों देशों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाएं ताकि यह तीर्थयात्रा इसी तरह जारी रहे। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में हमें बहुत अच्छा माहौल मिला और वहां किसी प्रकार का डर या घबराहट नहीं थी, क्योंकि वहां केवल आस्था और धर्म की बात होती है और उसके बाद प्रसाद ग्रहण कर तीर्थयात्री वापस लौट जाते हैं। 

हालांकि, अब श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। तीर्थयात्री पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *