Punjab News: 5 बाइक, तेजधार हथियार, 23 फोन सहित अन्य सामान बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में नशे और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 23 मोबाइल फोन, 4 घड़ियां, 3 एयरपोर्ट हैंडफोन, एक लोहे की दात, एक इंक किरच और 5 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय गोलू कुमार उर्फ गोलू, निवासी ग्यासपुरा, 31 वर्षीय मोहन सिंह उर्फ मोनू निवासी लुधियाना, 21 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी ग्यासपुरा और 25 वर्षीय अनिल कुमार निवासी ग्यासपुरा लुधियाना के रूप में हुई है। दोषियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने लुधियाना के विभिन्न इलाकों में दात दिखाकर और मारपीट कर वारदातें की हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज है। दोषियों को कोर्ट में पेश करके पुलिसरिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *