Punjab News: VERKA Milk Plant में प्रशासन ने लोगों को जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पूरे देश में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। दरअसल, पहलगाम की घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ था। जिसके बाद लगातार भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जा रहे थे। इसी के तहत आज शहर के वेरका मिल्क प्लांट में मॉक ड्रिल की गई। इस मौके पर विभिन्न टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। इसमें एनडीआरएफ, एनसीसी और फाइव गेट के साथ मेडिकल सेवाओं द्वारा मॉक ड्रिल कराई गई।

इस मौके पर मॉक ड्रिल करते हुए एनडीआरएफ, एनसीसी और फाइव गेट के अधिकारियों ने कहा कि यह आज सिविल प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल है। उन्होंने यह भी कहा कि मॉक ड्रिल के अलावा हम लोगों से अपील करते हैं कि वे घबराएं नहीं और यदि कोई इस तरह की असामान्य घटना होती है तो प्रशासन द्वारा दी गई निर्देशों का पालन करें। वहीं प्रशासन ने लोगों को निर्देश दिए है वह अफवाहों पर ध्यान ना दें। दूसरी ओर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि अगर लोगों को पैनिक करने की उनके द्वारा कोशिश की गई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *