अब Pakistan के Airport के पास हुए ब्लास्ट, इलाका किया सील, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः भारत ने पाकिस्तान एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी जगहों को निशाना बनाया। जिसके बाद बीते दिन भारत में ब्लैकआउट किया गया। इस ब्लैकआउट के बाद अमृतसर में देर रात धमाकों की आवाज सुनाई दी। जिसकी पुष्टि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी की। इसकी जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहौर में धमाके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं। पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दी।

पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है। वहीं लाहौर में हुए धमाके को लेकर एक चश्मदीद ने कहा है कि एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है। धमाके के बाद से लाहौर एयरपोर्ट पर सायरन की आवाज सुनाई दी है और इसे बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर के वाल्टन रोड इलाके में हुए हैं। लाहौर में हुए धमाके को लेकर पाक के मिलिट्री सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लाहौर में पाकिस्तानी फौज के एक्सरसाइज के दौरान एयरपोर्ट के पास धमाका हुआ है। यानी कि पाकिस्तानी सेना ने गलती से अपने ही शहर पर हमला कर दिया है।

भारत ने बीते मंगलवार-बुधवार की देर रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के भीतर कई ठिकानों पर भीषण मिसाइल स्ट्राइक किया था। इस मिसाइल स्ट्राइक में लश्कर और जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त अभियान में किए गए इस हमले में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों या सेना के ठिकानों को इस हमले में निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने पाकिस्तान को किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई से बचने की सलाह दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *