Jalandhar के युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में ASI निलबिंत

Written by

in

होमगार्ड गार्ड और SPO पर भी गिरी गाज

जालंधर, ENS: हरियाणा के नारनौल में नीरपुर स्थित होटल के रसोईए को थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के मामले में पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर गई। दरअसल, होटल में जालंधर के युवक पर पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। SP पूजान वशिष्ठ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महाबीर पुलिस चौकी के ASI, होमगार्ड गार्ड और SPO पर गाज गिर गई। इस मामले में एएसआई देवेंद्र सिंह को निलबिंत कर दिया गया है। जबकि होमगार्ड गार्ड और SPO दोनों को हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। ASI देवेंद्र सिंह और होमगार्ड राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी SPO अभी फरार चल रहा है। दरअसल, पीड़ित रसोइये का वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें आरोपी पुलिस कर्मचारियों द्वारा दी गई थर्ड डिग्री टार्चर के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जालंधर की रामेश्वर कालोनी नकोदरा रोड के निवासी विक्रम बहादुर की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था। विक्रम बहादुर का कहना है कि वह नीरपुर में सतेंद्र यादव के होटल में बतौर रसोइया कार्य करता है। बताया गया कि यह घटना रात करीब 12 बजे की है जब वह होटल के कमरे में सो रहा था। बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया। वह बाहर आया तो 3 पुलिस वाले दरवाजे पर खेड़े थे। उन्होंने कहा कि अगले कमरे में कौन है। उसने बताया कि मालिक का कमरा है और फिलहाल बंद है। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट शुरु कर दी। यहां से उसे महाबीर पुलिस चौकी में ले गए वहां पर भी उसके साथ मारपीट की। एक और व्यक्ति भी वहां पर सिविल वर्दी में था। लगभग 1 घंटे बाद उसस पूछताछ करके पुलिस वाले उसे नीरपुर होटल पर छोड़ गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। एफआईआर के बाद जांच में तीनों पुलिस कर्मचारी दोषी मिलने पर जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ट ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *