Punjab News: India-Pakistan तनाव का असर, करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को वापस भेजा, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत की तरफ से पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति और बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा नई गाइडलाइन जारी करते हुए करतारपुर कॉरिडोर को आगामी आदेशों के लिए बंद कर दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब जा रहे जत्थे को भारत की तरफ बने चेक पोस्ट से वापस भेजा जा रहा है।

लोग सुबह से ही पाकिस्तान जाकर दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें वीजा होने के बावजूद वापस भेज दिया गया है। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है कि जत्था आज दर्शन के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। वहीं आज 491 लोगों को पाकिस्तान जाने की इजाजत दी गई थी, जबकि सुबह से जत्था भी कम आया है, लेकिन जो लोग आए थे उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने बताया कि वह फौजी भाइयों के साथ हैं और प्रशासन ने जो भी फैसला लिया है वह हमारे हित के लिए लिया गया है। वह हमारी सुरक्षा के लिए ही यह फैसला ले रहे हैं। हम जवानों का पूरी तरह सहयोग करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *