Highway पर कैंटर में घुसी पुलिस की गाड़ी, 4 पुलिसकर्मियों सहित मुलाजिम की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अलीगढ़ः फिरोजाबाद से बुलंदशहर पुलिस कर्मी गाड़ी में कैदी को ले जा रहे थे कि हाईवे पर खड़े कैंटर में पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। आज सुबह अलीगढ़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मियों सहित एक कैदी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लोधा थानाक्षेत्र स्थित हाइवे पर मुलजिमों को लेकर जा रही पुलिस वैन खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। मृतकों की पहचान दरोगा रामसजीवन, कॉन्स्टेबल बालवीर, चालक चंद्रपाल, रघुवीर और बंदी गुलशनवर के रूप में हुई है।

घायलों में सिपाही रघुवीर और शेरपाल सिंह शामिल हैं। जिले के लोधा थाना के चिकावटी गांव के पास सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा था, जिसमें पीछे से आ रही पुलिस वैन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया है। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और रेस्क्यू शुरू किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। क्रेन से वाहनों को सड़क से हटाया गया।

अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन से मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर मुलजिम गुलशन को पेशी के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे। पुलिस वैन चिकावटी मोड पर खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें एसआई रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, रघुवीर ,चालक सिपाही चंद्रपाल व मुलजिम गुलशनवर की मौके पर मौत हो गयी। घायल सिपाही शेरपाल सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस हादसे के बाद मृत पुलिसकर्मियों के घरों में कोहराम मच गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *