इसी को लेकर गांव के सरपंच ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और उनके युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान पर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है, जिससे युवा वर्ग अपनी जवानी नशे में बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए और इस जानलेवा नशे पर रोक लगाई जाए, ताकि माता पिता के नौजवान बच्चों को बचाया जा सके। मामले को लेकर एसएचओ लाडोवाल गुरशिंदर कौर ने बताया कि यह मौत नशे के कारण नहीं बल्कि एचआईवी के कारण हुई है क्योंकि यह युवक काफी समय से एचआईवी से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, Video से मचा हड़कंपhttps://t.co/HNVEYs4pCY#OperationSindoor2 #DroneAttack #NINGNINGxSANAFridgeInterview pic.twitter.com/OPWoLuFhjp
— Encounter India (@Encounter_India) May 8, 2025
Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, Video से मचा हड़कंप

लुधियानाः शहर से सटे तलवंडी कलां गांव मेें आज सुबह युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पंचायत के मुताबिक यह मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है, क्योंकि पंचायत सदस्यों ने कुछ दिन पहले इस युवक को नशा करते हुए पकड़ा था, जिसका उन्होंने वीडियो भी बनाया था। लोगों के मुताबिक उक्त युवक 4-5 साल से नशा कर रहा था। दूसरी और पुलिस के मुताबिक युवक की मौत नशे से नहीं ब्लकि किसी और कारण से हुई है।
Leave a Reply