Punjab News: Black Out को लेकर जारी हुए आदेश

Written by

in

अमृतसरः अजनाला में ब्लैक आउट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वहीं प्रशासन की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त आदेशों के अनुसार अगले आदेशों तक रोजाना ब्लैकआउट घोषित किया गया है। इसलिए अपने सर्कल की सभी ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय करके सूचित किया जाए कि रोजाना शाम 6:30 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरी तरह से लाइट आदि बंद रखी जाएं।

सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त यदि किसी को किसी प्रकार की सहायता या सूचना देनी हो तो वह सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01832221262 पर संपर्क कर सकता है। दूसरी ओर कहा जा रहा है। बीडीपीओ कार्यालय की ओर से लोगों से केवल बाहर वाली लाइटें बंद करने की अपील की जा रही है। ऐसे में लाइटें पीछे से बंद नहीं की जाएंगी और ना ही बिजली कटौती होगी। बिजली कटौती का अधिकार केवल और केवल जिला मजिस्ट्रेट के पास है। बीडीपीओ अपने स्तर पर बिजली कटौती का आदेश नहीं दे सकते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *