Punjab News: Black Out में चोरों ने Civil Hospital को बनाया निशाना, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रशासन ने रिहर्सल के लिए बीती रात ब्लैकआउट करने के आदेश जारी किए थे। जहां लोगों ने सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों और दुकानों की बिजली बंद रखी। वहीं सिविल अस्पताल अजनाला में चोरों ने इस अवसर का फायदा उठाते हुए ओपीडी के 4 कमरों के ताले तोड़ दिए।

इस दौरान कमरें के अंदर पड़ी अलमारियां तोड़कर चोरों ने सामान बिखेर दिया। लेकिन चोरों ने किसी भी सरकारी दस्तावेज़ या अन्य सरकारी वस्तु की चोरी नहीं की। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल अजनाला के डॉक्टर एसएमओ शालू अग्रवाल ने बताया कि बीती रात ब्लैकआउट का फायदा उठाकर चोरों ने ओपीडी कॉम्प्लेक्स में उनका कमरा, डेंटिस्ट का कमरा और सर्जरी वाले कमरे में प्रवेश करके सारे रिकॉर्ड बिखेर दिए। उन्होंने कहा कि चोरों ने सभी अलमारियों के ताले तोड़कर दरिंदगी की, लेकिन कुछ भी चोरी नहीं किया।

एसएमओ ने कहा कि ऐसा लगता है कि चोर नशा रोकथाम के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयां ढूंढ़ रहे थे। क्योंकि पहले जब चोरी की घटनाएं होती थीं तो जो कुछ भी मिलता था, वह अपने साथ ले जाते थे। एसएमओ ने कहा कि यदि चोरों ने कोई कंप्यूटर या अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए होते तो अस्पताल को बहुत बड़ा नुकसान होता। क्योंकि हमारा पिछले 20-25 सालों का रिकॉर्ड खत्म हो जाता। एसएमओ डॉक्टर शालू अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन और सरकार से सिविल अस्पताल अजनाला में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और कहा कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *