Punjab News: भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित जन औषधि केंद्र में काम करते युवक काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने नशीली गोलियों सहित 4 युवकों को काबू किया है। काबू किए गए युवकों में से 2 युवक जन औषधि में काम करते है। दरअसल स्पेशल सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर गुरदासपुर-पठानकोट बाइपास चौंक से 4 युवकों को 32,520 नशीली गोलियों और कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को आज बटाला की माननीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस टीम के अधिकारियों के अनुसार, ये चारों युवक कहां से ये नशीली गोलियां और कैप्सूल ला रहे थे और कहां सप्लाई करते थे, यह जांच का विषय है। लेकिन इन्हें पकड़ते हुए केस दर्ज किया गया है और अगली पूछताछ जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *