Punjab News: इस इलाके को करवाया जा रहा खाली, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः मक्खन विंडी गांव में मिसाइल को डिफ्यूज करने के लिए चंडीगढ़ से टीमों को बुलाया गया है। मामले की जानकारी जंडियाला के थाना प्रभारी हरशरण सिंह ने मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि 3 से 4 घंटे बाद मिसाइल के पार्ट को डिफ्यूज किया जाएगा। मिसाइल को डिफ्यूज करने से पहले 2 किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि यह एयर फोर्स की ओर से हिदायत दी गई है।

बता दें कि जेठूवाल के बाद जंडियाला के मखन हनेरी, पंधेर, कांबो, धुंधाला में भी रॉकेट का मलबा गिरा मिला था। इस दौरान किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी मलबे को अपने कब्जे में ले चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई धमाका या आवाज़ नहीं सुनी गई। जब गांव वाले सुबह अपने काम पर निकले तो उन्होंने खेतों में मिसाइल का मलबा देखा और स्थानीय पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना दी। एसएसपी मनिंदर सिंह ने दावा किया है कि यह मिसाइल का मलबा है, लेकिन यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह किस देश से संबंधित है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और सैन्य अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है, कार्रवाई जारी है।

इस दौरान बीएसएफ की एक्सपर्ट टीमों ने भी इस मलबे के हिस्से को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि प्रशासन की ओर से बुधवार रात को ब्लैकआउट किया गया था। उसके बाद इंटरनेट मीडिया पर धमाकों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लेकिन प्रशासन ने किसी भी धमाके की घटना से इनकार किया। अब प्रशासन शहर के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी ऐसे मिसाइल मलबे की तलाश कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *