2 हिस्सों में बंटी ट्रेन; टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

Written by

in

मुरादाबादः दिल्ली से लखनऊ रेलवे लाइन पर रविवार सुबह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में रामगंगा नदी पर बने पुल पर पहुंची। जिसके बाद ट्रेन अचानक से दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर ओर इंजीनियर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत कर मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान आधे घंटे तक दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पूरी तरह से बाधित रही।

बताया जा रहा है कि रामगंगानदी के पुल पर से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। अचानक उसके चार से पांच डिब्बे छूट गए और बाकी की ट्रेन आगे चली गई। करीब आधे घंटे तक डिब्बे पुल के अंदर ही खड़े रहे। आधे घंटे तक रेलवे गार्ड लगातार अधिकारियों को फोन करते रहे। बाद में रेलवे के अधिकारी आए और ट्रेन को जोड़ा। फिर मालगाड़ी चली गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *