गोली चलने से मची चीख-पुकार, 2 लोग जख्मी

Written by

in

आजमगढ़ः 2 लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिससे आसपास में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। एक के कमर व दूसरे के पेट में गोली लगी है। घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक पिस्टल लेकर भागते हुए नजर आ रहा है।

गोली चलते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह ई रिक्शा चलाते हैं। रविवार सुबह वह अपनी जमीन में सेप्टिक टैंक बनवा रहे थे। मजदूर मिस्त्री पहुंचे तो पड़ोसी अभिषेक सिंह और बृजमोहन ने काम रुकवा दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

अभिषेक सिंह और बृजमोहन के परिवार के लोग गुड्डू सिंह और उनके परिवार को लाठी डंडों से पीटने लगे। पिता को पिटते देख गुड्डू सिंह का बेटा आनंद (22) घर से पिस्तौल लेकर आया। पिस्टल देखते ही अभिषेक सिंह (24) और बृजमोहन सिंह (43) वहां से भागने लगे। आनंद ने दोनों को दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अभिषेक और बृजमोहन जमीन पर गिर पड़े। आनंद मौके से फरार हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *