Punjab News: Singla Trader दुकान से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः टिब्बा रोड पर एचपी गैस एजेंसी के पास चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। यह घटना सिंगला ट्रेडर की दुकान पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक अभिषेक सिंगला ने बताया कि घटना को 2 चोरों ने अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से 5 से 6 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। 2 चोरों 1.35 बजे दुकान में घुसे और 1.50 बजे नगदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया आरोपी दुकान के सामने मूंगफली की रेहड़ी के स्टॉल पर सोते है। देर रात महिला ने दोनों को भगा दिया था। जिसके कुछ देर बाद चोरों ने दुकान में घुसकर घटना को अंजाम दे दिया। अभिषेक ने कहा कि दोनों चोरों की पहचान हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अभिषेक ने कहा कि घटना के बारे में सुबह पता चला, जब दूध देने के लिए दूध वाला आया तो उस दौरान दुकान का शटर खुला हुआ था।

जिसके बाद वह मौके पर आया और देखा कि दुकान से चोरों ने सिर्फ नगदी चुराई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना पुलिस ने पीसीआर और थाने की पुलिस को दे दी। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ने के लिए उक्त ठिकाने पर गए, लेकिन आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पीड़ित ने कहा पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *