4 बच्चों पर पलटा गन्ने से लदा Truck, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

Written by

in

नई दिल्ली : यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर गन्ना लदा ट्रक पलट गया। मामला धौरहरा थाना क्षेत्र के टेंगनहा गांव का है, जहां बीती शाम हाइवे किनारे बने घर के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों पर गन्ने से भरा ओवर लोड ट्रक पलट गया। गन्नों के नीचे दबकर तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान आयशा(4), मेहनूर(3), रिहान(4) के तौर पर हुई है। जबकि फरहीन(11) की हालत गंभीर है। सभी एक ही गांव के थे। दो अलग-अलग परिवारों के बच्चे थे।

हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर ओवर लोड ट्रकों पर लगाम लगाई जाती तो शायद ये हादसा नहीं होता। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  चारों बच्चे ट्रक और गन्नों के नीचे दब गए। मंजर देख मौके पर चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी और क्रेन की मदद से बच्चों के ऊपर पड़े गन्नों को हटाया। लेकिन तब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि धौरहरा थाना क्षेत्र में टेंगनहा गांव की घटना है, जहां एक ट्रक के पलट जाने से उसके नीचे बच्चों के दबे की खबर सामने आई है। पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर बचाव-राहत कार्य शुरू किया। चार बच्चों को बाहर निकाला गया जिसमें तीन की मौत हो चुकी थी। एक बच्ची घायल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *