Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 1.6 करोड़ राशि, कैश मशीन, कार बरामद, 3 गिरफ्तार, तुर्की से जुड़े तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब सरकार के दिशानिर्देशों पर लगातार पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जंग जारी है। इसी दौरान कमिशनरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नारको हवाला कनेक्शन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तुर्की आधारित स्मगलर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर से जुड़े एक ड्रग कनेक्शन का पर्दाफाश किया है। इसके संबंध में अमृतसर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तुर्की में बैठे स्मगलर नवप्रीत सिंह उर्फ नव के तीन साथी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनकी पहचान गुरदीप सिंह उर्फ साब, प्रदीप शर्मा और मनी शर्मा के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 1.01 किलोग्राम हेरोइन और 1.06 करोड़ की हवाला राशि बरामद की है, जिसमें 84.02 लाख नकद और 22 लाख फ्रीज किए गए बैंक खातों में शामिल हैं। इसके साथ ही एक कैश काउंटिंग मशीन और एक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये लोग नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के इशारों पर स्थानीय नेटवर्क चला रहे थे। अमृतसर पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी सफलता है और पुलिस को उम्मीद है कि इनके पास से और भी कई महत्वपूर्ण बरामदियां हो सकती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *