Haryana News: इंडस्ट्री एरिया में Chemical Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

आधा दर्जन फैक्ट्रियां करवाई खाली

पंचकूलाः इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में ‘नेशनल इनक्स एंड एलईड’ केमिकल फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। फैक्टरी कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची लेकिन आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा भारी मशक्कत की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। करीब 10 दमकल विभाग की गाड़िया घटना स्थल पर पहुंची हुई है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है केमिकल होने के कारण आग बढ़ती जा रही है, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला और बरवाला से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो अन्य स्थानों से गाड़ियों को बुलाया जाएगा ताकि आग पर काबू पाया जा सके। आग लगने के चलते आसपास की फैक्ट्री को खाली करवाया गया ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके। आग इतनी भयानक लगी है कि आग लगने से धुएं की लपटे दूर दूर से आसमान में दिखाई दे रही है। घटना को लेकर आसपास के फैक्ट्री मालिको में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। अगर समय रहते का आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह आज अन्य फैक्ट्रियों को नुकसान पहुंच सकता है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *