Punjab News: Civil Hospital की नई बिल्डिंग के बाहर दिखा अजगर, मची हाहाकार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल की निर्माणाधीन नई बिल्डिंग के बाहर बीती रात एक अजगर देखा गया। इस दौरान जब किसी व्यक्ति की नजर उस खतरनाक अजगर पर पड़ी तो उसने लोगों को इस बारे में अगाह किया और इस दौरान अजगर का वीडियो भी बनाया। वीडियो में अजगर साफ तौर पर भागता हुआ देखा जा रहा है। इस मंजर के देखने के बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और अस्पताल के स्टाफ को भी सूचित किया गया जिसके बाद टीम को बुलाकर राहत कार्य चलाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *